रम्पुरा फायरिंग मामले में पांच लोग गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पोनिया बंदूक भी बरामद

रुद्रपुर। बीते दिनों रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फायरिंग व मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें बीती 29 जुलाई को रम्पुरा चौकी क्षेत्र में अनिल कोली व उसके साथियों पा अभियुक्त विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरुण गुप्ता व चंचल कश्यप द्वारा जान से मारने की नियत से तथा ईंट व पत्थरों से पथराव किया। जिसमें अनिल कोली, संजू, रिंकू, शंकर लाल व कुन्ती देवी को फायर के छर्रे लगे थे व चोट लगी थी। जिसमें वादी पप्पू कोली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। बता दें घटना को अंजाम देकर अभियुक्त फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तालाश में थी। काफी प्रयासों व सुरागसी पतारसी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम ने शैल भवन के सामने गंगापुर रोड से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अभियुक्त विकास गुप्ता की निशानदेही पर उसके घर रम्पुरा से पोनिया बंदूक व एक खोखा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त विकास गुप्ता पर पूर्व में 2 मुदकमे, अरुण गुप्ता पर 1 मुकदमा व विवेक गुप्ता उर्फ वान्टेड के विरुद्ध 1 मुकदमा पंजीकृत है। जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा।

रम्पुरा फायरिंग मामले में पांच लोग गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पोनिया बंदूक भी बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कमाल हसन, रम्पुरा चौकी इंचार्ज अम्बीराम आर्य, एसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई हरविंदर कुमार, एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement