कांग्रेस के दूसरे दावेदार हरेंद्र बोरा के सैकड़ों समर्थक उनके आवास पर जन पंचायत में शामिल,हरेंद्र बोरा क्या है मिशन जानिए  

लालकुआं। कांग्रेस पार्टी द्वारा 56 विधानसभा लालकुआं से संध्या डालाकोटी को टिकट दे देने के बाद जहां कल पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की आवास में जबरदस्त जमावड़ा हुआ था वही आज कांग्रेस के दूसरे दावेदार हरेंद्र बोरा के सैकड़ों समर्थक उनके आवास पर जन पंचायत में शामिल हुए और हरेंद्र बोरा को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के लिए दबाव बना रहे हैं। इन सबके बीच आखिर कौन-कौन निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेगा यह कांग्रेस के लिए बड़ी विडंबना है। क्या हरेंद्र बोरा हरीश चंद्र दुर्गापाल को अपना समर्थन देंगे ? क्या हरीश दुर्गापाल हरेंद्र बोरा को अपना समर्थन देंगे? आखिर इस सीट में कांग्रेस का क्या होगा अभी इन सब सवालों में प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है क्योंकि नामांकन में अभी 2 दिन बाकी है।
उल्लेखनीय है कि लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस के सामने बड़ी ही विचित्र स्थिति पैदा होने वाली है यह कांग्रेस ने पहली बार महिला उम्मीदवार सन्ध्या डालाकोटी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद से ही कांग्रेस में एक के बाद एक बगावत के सुर उठने लगे हैं। 1 दिन पूर्व ही हरीश चंद्र दुर्गापाल जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं उन्होंने भी निर्दलीय चुनावी ताल ठोकने का ऐलान किया था। और आज हरेंद्र बोरा के आवास में उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement