वन विभाग की टीम ने पुष्पक विहार कालौनी में छापेमारी कर सागौन के गिल्टे किये बरामद 

वन विभाग की टीम ने पुष्पक विहार कालौनी में छापेमारी कर सागौन के गिल्टे किये बरामद

 

 

काशीपुर। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पुष्पक विहार कालौनी में छापेमारी कर सागौन के गिल्टे बरामद कर कब्जे में लेते हुए अपने साथ ले गई।

आज किसी ने वन विभाग को मौहल्ला रजवाड़ा अंतर्गत वार्ड-30 पुष्पक विहार कालौनी में खाली प्लाट की झाड़ियों में लकड़ी पड़े होने की सूचना दी। सूचना के बाद तराई वन प्रभाग एसओजी रेंजर पूरन सिंह खनायत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां सागौन के 8 गिल्टे बरामद हुए। जिसको टीम अपने साथ ले गई। एसओजी रेंजर पूरन सिंह खनायक ने बताया कि सागौन के गिल्टे काफी पुराने हैं। किसने यह गिल्टे डाले हैं। इसकी जांच की जा रही है। टीम में वन दरोगा प्रेम सिंह, चंदन विष्ट, विमल चौध री, सुरजीत सिंह, वन आरक्षी तेजपाल सिंह, अजय कुमार, शंकर सिंह, तरसेम सिंह, दीपक कुमार, ओम प्रकाश सिंह, मनमोहन सिंह आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement