डॉक्टर दम्पत्ति के मकान से अज्ञात चोर अलमारी में रखे लाखों के कीमती जेवरात चोरी कर ले गये

डॉक्टर दम्पत्ति के मकान से अज्ञात चोर अलमारी में रखे लाखों के कीमती जेवरात चोरी कर ले गये

 

 

काशीपुर। डॉक्टर दम्पत्ति के मकान से अज्ञात चोर अलमारी में रखे लाखों के कीमती जेवरात चोरी कर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी निवासी संजय कुमार पुत्र लल्लूराम ने बताया कि वह बिजनौर में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है तथा अपनी पत्नी के साथ कार्य दिवस में बिजनौर में ही रहता है। बताया कि वह शनिवार की शाम को अपनी पत्नी के साथ अपने स्थाई मकान में आ जाता है और सोमवार की सुबह चला जाता है। बीती 7 अक्टूबर को वह व्यक्तिगत कारणों से अपने उक्त मकान में नहीं आया। बताया कि उसने घर की साफ-सफाई करने के लिए खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक कामवाली किरन को साफ-सफाई के लिए रखा है जो उनकी अनुपस्थिति में पडौसी विपिन तोमर से चाबी लेकर सफाई करके चली जाती है। बीते सोमवार की सुबह जब उक्त कामवाली करीब 9 बजे आई तो उसने देखा कि घर का दरवाजा पहले से ही खुला पड़ा है। कामवाली ने इसकी सूचना उन्हें दी तो उन्होंने पड़ोसी से सही जानकारी के लिए फोन किया। पड़ोसी की पत्नी ने अंदर आकर देखा तो बैड रूम के साथ लगे कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा व उस कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा दिखा। जानकारी होने पर वह बिजनौर से अपनी पत्नी के साथ करीब 12.30 बजे अपने घर पर पहुंचे देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखी अलमारी में रखे समस्त जेवरात गायब थे। चोरी गये आभूषणों की कीमत 12 से 15 लाख रुपए बताई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement