DPS रूदपुर में सत्र 2022-23 के लिए छात्र संसद का गठन

रुद्रपुर। छात्र जीवन ही वह समय है जब हम नेतृत्व करने की क्षमता का विकास एक छात्र के जीवन में कर सकते है । आज दिनांक 3 अगस्त 2022 को दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में छात्र संसद का गठन आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा का निर्वाह करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर और अतिथियों के स्वागत के साथ शुरू हुआ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि 31 बटालियन पीएसी रुद्रपुर कमांडेंट की प्रीति प्रियदर्शिनी, रुद्रपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल और अमिता अग्रवाल और विवेक सक्सेना, जिलाध्यक्ष बी.जे. पी भी उपस्थित थे |

समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों ने सभी आगन्तुक अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया ।
प्रत्येक हाउस से नेतृत्व कौशल का विकास करने के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट प्रदर्शित की और छात्र परिषद के सदस्यों को जिम्मेदारियों को निभाने के लिए चुना गया तथा सभी ने प्रतिज्ञा ले कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक प्रतिभावान छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ आगन्तुक अतिथियों ने सम्मानित किया।

कमांडेंट प्रीति प्रियदर्शिनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बहुत महत्त्व है यदि हम छात्र जीवन से ही अनुशासन पर ध्यान देंगे तो हम एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि यह छात्र संसद छात्रों में विभिन्न कौशलों का विकास कर सकती है ।श्री सिंह ने इस अवसर पर सभी प्रतिभावान छात्रों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय मे देश की बागड़ोर आप सभी छात्रों के हाथ में है मुझे आशा हैं कि आप देश और अपने शहर का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement