पति ने पत्नी पर मायके पक्ष से पिटाई कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई

पति ने पत्नी पर मायके पक्ष से पिटाई कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मायके पक्ष के लोगों को बुलवा कर पिटाई कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पति के खिलाफ पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में मुकदमा कराया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम श्यामनगर निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी राधा देवी उससे मनमुटाव रखती है। वह अक्सर उसे अपने मायकेवालों से पिटवाने की धौंस देती रहती है। सात मार्च को दोपहर डेढ़ बजे वह खेत से चारा लेकर घर पहुंचा तो घर के भीतर ताक में बैठे ग्राम तालबपुर, थाना जसपुर निवासी अंचल पुत्र ओमकार और प्रांजल पुत्र राधेश ने एक राय होकर उसे लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। आंचल ने उसके कानों में दांतों से काट लिया और प्रांजल ने डंडों से उसकी पीठ पर कई वार किये। दोनों उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले आये। आंचल ने उसके गले में बेल्ट का फंदा डाल कर खींचा। जिससे उसके गले में बहुत चोट आयी है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के राधेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन राधा देवी की शादी 2014 में श्याम नगर निवासी सतेंद्र चंद्र पुत्र कृपालसिंह से हुई थी। दो बेटियां होने पर पति सतेंद्र, सास लीलावती उर्फ मूर्ति देवी, देवरानी सुनीता उसे प्रताड़ित करने लगे। 07 मार्च 2025 को दोपहर डेढ़ बजे सतेंद्र ने गाली देते हुए उसकी बहन पर चाकू से कई वार किए। उसे गंभीर हालत में जसपुर सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement