पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कही बात

रुद्रपुर। शहर स्थित पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आज भाजपा पदाधिकारी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व काशीपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज अपने आवास पर ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के प्रदेश व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। दोनों जिलों के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य चलती है। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में समन्यव बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। श्री शुक्ला ने आगामी 2023-24 के चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अल्प संख्यक मोर्चे के पदाधिकारी, जिले व प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। श्री शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। जिससे आम जन मानस को उसका लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है। विकास योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य धामी सरकार कर रही है। किच्छा में एम्स सेटेलाइट की सौगात प्रदेश सरकार द्वारा दी गई है, जो आगामी समय मे मील का पत्थर साबित होगी।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कही बात पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कही बात पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कही बात पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कही बात

अभिनन्दन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लता सिंह, आरती दुबे, नेत्रपाल मौर्य, कमल जोशी मुनि, जितेन्द्र कुमार वर्मा, जहीर अंसारी, रश्मि रस्तोगी, प्रशांत वर्मा, महमूद हसन बंजारा, कमलेश, महेंद्र कुमार, मोहन तिवारी, प्रियंका दिवाकर, राजकुमार, नरेश हुडिया, कुलदीप गंगवार, जुल्फिकार अली, धीरेंद्र मिश्रा, बलकार सिंह, विनय बत्रा, सोनू खान, राकेश सिंह, शालिनी बोरा, परवेज खान, बृजेश सिंह भास्कर, अंकित पाठक, विकास कुकरेजा, जोगा सिंह मेहरा, राजेश तिवारी, दीपक बहुगुणा, संजय पांडे, राजेन्द्र सैनी, मोहम्मद रिजवान, हुकुम सिंह, लाखन निगलटिया, स्वेता मिश्रा, आयुष तनेजा, बी डी कांडपाल समेत पत्रकारों का भी सम्मान किया।

ऊधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट को लेकर कार्यक्रम चर्चा में
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा आयोजित अभिनदंन कार्यक्रम काफी चर्चाओं में रहा क्योंकि कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर, काशीपुर व नैनीताल के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया व उनका सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की दावेदारी को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी रही, जो काफी चर्चा में रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement