दीप पब्लिक स्कूल बगवाड़ा रुद्रपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ

दीप पब्लिक स्कूल बगवाड़ा रुद्रपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ
विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री कुलदीप सिंह संधू जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रविंदर कौर संधू जी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक नृत्यों, गीतों और नाटकों सहित मनमोहक प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरू हुई।
विद्यालय के आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कलाकार हैरी धनोआ थे। जिनका अभिभावको ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण मे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जीवन मे ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत हमेशा सफलता दिलाती है। नन्हें- नन्हे बच्चो ने दिल है छोटा सा, गलती से मिस्टेक, पापा कहते है सुदर प्रस्तुति देकर बचपन की याद दिला दी। छात्रो ने सांस्कृति,शैक्षिक , एवं मनोरंजक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया ।छात्रों ने मुंशी प्रेमचंद्र द्वारा लिखित बड़े भाई साहब नाटक और जैसी करनी वैसी भरनी लघु नाटक ने शिक्षा की महत्त्वता और बुजुर्गो के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
छात्राओं ने कुमाऊँनी,पंजाबी, हरियाणवी लोकनृत्य मंच पर प्रस्तुत करके दर्शकगण को भाव विभोर कर दिया । अपने भावपूर्ण संबोधन में, प्रिंसिपल ने शिक्षण स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों की टीम वर्क और समर्पण की प्रशंसा की, जिसने इस आयोजन को शानदार सफलता दिलाई।
वार्षिक समारोह धन्यवाद ज्ञापन और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्वाती सक्सेना व कुमकुम के द्वारा किया गया।

 

 

 

वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करते दीप पब्लिक स्कूल के छात्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement