उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से चार की मौत,दो घायल

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से चार की मौत,दो घायल

 

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से चार की मौत,दो घायल

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।उत्तरकाशी से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था। इसमें सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना सीमावर्ती उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास हुई। पांडे के अनुसार, जैसे ही दुर्घटना की खबर अधिकारियों तक पहुंची, राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा, “मैंने प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने और दुर्घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि

 

*उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।*

 

 

 

*ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।*

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement