आईजीएल द्वारा निशुल्क पशु औषधि वितरण शिविर का आयोजन

आईजीएल द्वारा निशुल्क पशु औषधि वितरण शिविर का आयोजन

काशीपुर। भारत का अग्रणी “हरित रसायन” उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए अग्रसर रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए आईजीएल संस्थान के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल और एचआर हेड राजेश कुमार सिंह के दिशानिर्देश पर विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) के नेतृत्व में काशीपुर के मसवासी क्षेत्र में स्थित कान्हा गौशाला में निशुल्क पशु औषधि वितरण शिविर का आयोजन विगत दिवस संबंधित क्षेत्र के पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राठी, डॉ. संजीव चौधरी व डॉ. सुनील कुमार तथा आईजीएल से डॉ. सुबोध शर्मा, सचिन गुप्ता की उपस्थिति में गौशाला में लगभग 350 गायों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement