गंगवार कुनबा आज होगा बीजेपी में शामिल 

गंगवार कुनबा आज होगा बीजेपी में शामिल

 

जिलापंचायत अध्यक्ष और उनके पति कई लोगों के साथ देहरादून पंहुचे

 

 

देहरादून / रुद्रपुर उधमसिंहनगर जिलापंचायत में कई सालों से अपना कब्जा जमाये बैठा गंगवार परिवार अब बीजेपी में शामिल होने जा रहा है जिसके लिए गंगवार कुनबा देहरादून पहुच चुका है

 

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है उधमसिंहनगर जिला पंचायत में कई सालों से कब्जा जमाए बैठे जिलापंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार अपने पति सुरेश गंगवार के साथ आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे है विश्वसनीय सूत्रों की माने तो गंगवार कुनबा देहरादून पहुच चुका है और देर शाम तक बीजेपी में शामिल हो सकता है जानकारी के अनुसार गंगवार कुनबा आज बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे आप को बता दे इससे पहले भी गंगवार परिवार बीजेपी में था फिर सरकार बदलने के साथ कांग्रेस में शामिल हो गया था आज फिर गंगवार परिवार बीजेपी का दामन थामने जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement