विशेष वर्ग समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

 

काशीपुर। अवैध अतिक्रमण को लेकर विशेष धर्म स्थलों को टारगेट किए जाने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड में अनेक धर्मों के मतावलंबी रहते हैं, जिनकी अलग-अलग इबादतगाह है। पिछले कुछ समय से अवैध अतिक्रमण के नाम पर एक विशेष समुदाय (मुस्लिम समुदाय) के आस्था केन्द्र मजारों को निशाना बनाया जा रहा है। हम कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अतिक्रमण विरोधी किसी भी मुहिम का स्वागत करते हैं लेकिन जिस तरह से एक समुदाय विशेष के इबादतगाहों, मजारों को निशाना बनाया जा रहा है, वह बहुत ही खेद का विषय है और सामाजिक ताने-बाने, एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाला है क्योंकि मजार मुस्लिम सहित सभी धर्म मतावलम्बियों के आस्था का केंद्र होते हैं तथा भारतीय गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। मांग उठाई कि अतिक्रमण के खिलाफ कोई भी कार्रवाई संबंधित समुदाय को विश्वास में लेकर की जानी चाहिए।साथ ही आग्रह किया गया कि कार्बेट वन क्षेत्र में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों के समान मुस्लिम आस्था के प्रतीक और भारतीय गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक मजारों को भी संरक्षण प्रदान कर एक आदर्श मिसाल कायम की जाए।
इस दौरान शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, हसीन खान, डा. एमए राहुल, हैदर अली, शावेज, मौ. आमिर, शादाब, मौ. मोनिश, आशी, मौ. राशिद, साहिल रजा,
अजहर अली, नाजिम, असलम, अकरम, अरमान आदि तमाम लोग थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement