“सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ ओम विहार वासियों ने फ्लेक्सी लगाकर जनप्रतिनिधि का विरोध किया

“सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ ओम विहार वासियों ने फ्लेक्सी लगाकर जनप्रतिनिधि का विरोध किया

काशीपुर। जनप्रतिनिधियों की नाकामी के चलते तमाम समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वे जनप्रतिनिधियों के विरोध में खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में “सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ ओम विहार वासियों ने जनप्रतिनिधि का विरोध फ्लेक्सी लगाकर किया है। बरसात में बहल्ला नदी का सारा पानी कॉलोनी के अंदर आ रहा है और बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है, किंतु किसी के भी द्वारा इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। बार-बार कहने पर भी किसी प्रकार की कोई सुध नहीं ली जा रही है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। कॉलोनी में चल रहा विद्यालय पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है। बहल्ला नदी के कारण बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका और जनहानि की संभावना हर समय बन रही है। यहां तक कि पानी विद्यालय के अंदर घुसने बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। विद्यालय आने वाले बच्चों का बार-बार गिरना और बस व ऑटो के पलटने की संभावना बनी हुई है। ओम विहार वासियों ने स्पष्ट कहा कि यदि समस्या का समाधान तत्काल न हुआ तो विरोध के कदम आगे बढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा। बहरहाल “सड़क नहीं तो वोट नहीं” से विरोध शुरू किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement