मजार पर जाने को कहकर निकली लड़की हुई लापता

मजार पर जाने को कहकर निकली लड़की हुई लापता

काशीपुर। मजार पर जाने को कहकर निकली लड़की घर लौटकर नहीं आई। उसके भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर खोजबीन की गुहार लगाई है। गड्ढा कालौनी निवासी शमीम अल्वी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन महक अल्वी पुत्री जावेद हुसैन बीती 2 मई को दोपहर 12 बजे भुल्लनशाह बाबा की मजार पर जाने को कहकर घर से गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement