क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था द्वारा पुलिस एवं डॉक्टरों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित

काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था द्वारा वृक्षारोपण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की मदद करना जैसे कार्य करते रहते हैं। इसी सब को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं डॉक्टर्स कोरोना काल से लेकर आज तक समाज की सेवा मैं अपनी जान को जोखिम डाल कर लोगों की जान बचा रहे हैं। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था उन्हें सलाम करती है। इसीलिए पुलिस एवं डॉक्टरों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच कराने विषयक काशीपुर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह से एक शिष्टाचार भेंट वार्ता की गई जिसमें उनसे क्लीन एंड ग्रीन सामाजिक संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण आदि अपने कार्यों को विस्तार रूप से बताया गया। आगामी 13 मार्च को एक सद्भावना क्रिकेट मैच पुलिस कर्मचारियों एवं डॉक्टर्स के बीच करवाने संबंधी आमंत्रण दिया गया। शिष्टाचार भेंट वार्ता में क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, संरक्षक शैलेंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता सिंह एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार मोनू,जिला मंत्री अजय चोटियाल , कानूनी सलाहकार प्रिंस अरोरा एडवोकेट, नगर उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, अनित मारकंडे, किशन गुप्ता, खेमचंद प्रजापति, करन लूथरा, प्रशांत राज, अमित खन्ना, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement