किच्छा में GST टीम की छापेमारी, देर रात से अब तक कार्यवाही जारी

किच्छा। शहर में जीएसटी की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ज्वाइंट कमिश्नर इनफोर्समेंट ठाकुर रणवीर सिंह के द्वारा किच्छा स्थित बालाजी इण्टरप्राइजेज, बालाजी सेल्स, एसजी ट्रेडिंग व सिंघल एजेंसीज पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। जहां करोड़ों रुपये का माल जीएसटी टीम ने बरामद किया है। छापेमारी की कार्यवाही देर रात तक जारी रही हालांकि अभी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। वहीं टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही जारी रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement