सरकारी नौकरी: NTA में लाइब्रेरियन भर्ती शुरू, 21 अक्टूबर तक ईमेल से करें आवेदन

सरकारी नौकरी: NTA में लाइब्रेरियन भर्ती शुरू, 21 अक्टूबर तक ईमेल से करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लाइब्रेरियन पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित योग्यता और आयु सीमा की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस अथवा लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) अथवा स्वायत्त निकायों में लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या समकक्ष पद पर कार्य कर चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए भी पात्रता निर्धारित की गई है। संबंधित अभ्यर्थियों के पास लाइब्रेरी मैनेजमेंट में पांच साल का अनुभव होना चाहिए। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए 62 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को recruitment@nta.ac.in पर ईमेल करना होगा। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में “Application for the Post of Librarian, NTA” लिखना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए उम्मीदवार NTA का आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement