-->

The Culture House Cafe का हुआ भव्य शुभारंभ, विधायक शिव समेत कई लोग रहे मौजूद

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। शहर स्थित सिविल लाइन के पास द कल्चर हाउस कैफे का भव्य शुभारंभ हुआ है। जिसमें शहर के लोगों को कॉन्टिनेंटल, इंडियन, चाइनीज व पेनिशियन खाने का आनंद एक ही छत के नीचे मिल पायेगा। कैफे को भव्य तरीके से डिजाइन किया गया है, जो लोगों को आकर्षित भी करेगा। जिसमें कुशल कारीगरों द्वारा स्वादिष्ठ डिश बनाकर भोजन प्रेमियों को परोसे जाएंगे। कैफे में ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की व्यवस्था रहेगी। जानकारी देते हुए कैफे स्वामी शिवम चौहान ने बताया कैफे के चलते व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं शहर के लोगों को अलग स्वाद व भोजन का अलग जायका देना हमारा प्रयास रहेगा। भोजन बनाने के लिए कुशल कारीगर रखे गए हैं, जो ग्राहकों को अच्छा व बेहतर भोजन दे पाएं। इसके साथ ही जन्मदिन, सालगिरह आदि जैसे आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था रखी गयी है, जो ग्राहकों के लिए यादगार साबित हो सके।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवम चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, सुरेंद्र अदलखा, अशोक चौहान, दिनेश कपूर, विंग कमांडर एच. के. रॉय, रमेश चौहान, अभिषेक चौहान, मानस चौहान, सचिन मुंजाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

11 thoughts on “The Culture House Cafe का हुआ भव्य शुभारंभ, विधायक शिव समेत कई लोग रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *