हरक ने फिर मिलाया कांग्रेस से हाथ, बहु अनुकृति संग हुए कांग्रेस में शामिल

देहरादून। भाजपा से निष्कासित होने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने एक बार फिर कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बहु अनुकृति गुसांई भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। बता दें इससे पूर्व हरक सिंह रावत को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से विवाद के चलते उनकी कांग्रेस में एंट्री पर संशय था। जिसके बाद आज डॉ. हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से माफी मांगने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली है, इस दौरान उनकी बहु अनुकृति गुसांई ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुंसाई को लैंसडाउन विधानसभा से टिकट दे दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement