श्रीराम संस्थान काशीपुर के प्रबन्धन विभाग में हुआ “मैनजमेंट क्विज का आयोजन

श्रीराम संस्थान काशीपुर के प्रबन्धन विभाग में हुआ “मैनजमेंट क्विज का आयोजन

 

 

काशीपुर। श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, काशीपुर में प्रबंधन विभाग द्वारा एमबीए, बीबीए, एवं बीकॉम. (ऑनर्स) के छात्र-छात्राओं के लिए एक मैनजमेंट क्विज का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के तीन अलग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का संपादन तीन अलग-अलग स्तरों में प्रथम स्तर स्क्रीनिंग रिटेन टेस्ट, द्वितीय स्तर डायरेक्ट क्वेश्चन एंड आंसर” तथा तृतीय स्तर रैपिड फायर एंड ऑडियो विजुअल राऊंड के तहत किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम स्तर में साठ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक कक्षा से एक टीम ने द्वितीय स्तर में प्रवेश किया। अंतिम स्तर में विधयर्थियों द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए बी.कॉम. द्वितीय सेमस्टर (दीक्षा, गार्गी, मीनाक्षी) ने प्रथम, एमबीए द्वितीय सेमस्टर (संकल्प, समीर, अजय ) ने द्वितीय एवं बीबीए चतुर्थ सेमस्टर (अनु. रजत, अदनान ) ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सह प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं दीप्ति राणा, कुलदीप गोस्वामी, डॉ. शोभित त्रिपाठी, डॉ. कार्तिकेय भारद्वाज, सुनीता कुमारी का प्रमुख योगदान रहा।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. फरहा नाज एवं नमित भटनागर रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा, वाणिन्य एवं प्रबन्धन विभागाध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सान्याल एवं समस्त शिक्षकगणों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement