काशीपुर में ओबीसी समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन 

काशीपुर में ओबीसी समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

 

काशीपुर। सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर एवं पर्यटन एवं रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर आगे और निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास हो रहा है, ओबीसी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। दढ़ियाल रोड स्थित बाधवा रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कुमायूं मंडल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर एवं पर्यटन एवं रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार काबिज हुए नौ वर्ष का समय हो चुका हझ। इन नौ वर्षों में सरकार ने जो कार्य किये हैं उनसे आम जनमानस बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पार्टी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसके तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में आज काशीपुर में ओबीसी मोर्चा का कुमाऊं मण्डर स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें अपेक्षाकृत कार्यकर्ता व अन्य जन सम्मिलित हुए है। श्री भट्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान लोग तरह-तरह के वादे करते हैं और फिर भुला देते हैं। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ओबीसी मोर्चा का गठन हुआ और सरकार के प्रति यह मोर्चा अति विश्वसनीय है। सांसद ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और लोग इसका लाभ भी ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी आदि तमाम वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर उषा चौधरी, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, अर्जुन कटरा ब्लॉक प्रमुख, मनोज प्रजापति आदि तमाम भाजपाई थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement