ओरिसन स्कॉलास्टिका की छात्रा आदिति कर्दम को प्रधानमंत्री ने दिया प्रशंसा पत्र

ओरिसन स्कॉलास्टिका की छात्रा आदिति कर्दम को प्रधानमंत्री ने दिया प्रशंसा पत्र

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 27 जनवरी 2023 में हुई परीक्षा पे चर्चा में ओरिशन स्कॉलास्टिका के छात्रों ने संवाद किया । जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विद्यालय की छात्रा अदिति कर्दम को प्रशंसा पत्र दिया गया। साथ ही अदिति कर्दम को परीक्षा पे चर्चा में अपने विचार साझा करने के लिए धन्यवाद कहा। प्रधानमंत्री जी ने अदिति के द्वारा संवाद में शामिल होने पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास और क्षमताओं को देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है। प्रधानमंत्री जी ने कहा आज युवाओं के सामने संभावनाओं और अवसरों के असीमित द्वार खुले हैं। प्रौद्योगिकी, चिकित्सा ,नवाचार, खेलकूद, स्टार्टअप, समेत जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए सुविधाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement