मेहरोत्रा हीरो शोरूम पर हीरो के नए स्कूटर xoom को लांच किया गया

मेहरोत्रा हीरो शोरूम पर हीरो के नए स्कूटर xoom को लांच किया गया

काशीपुर। मेहरोत्रा हीरो शोरूम पर हीरो के नए स्कूटर Xoom को मंगलवार को लांच किया गया। यह स्कूटर बहुत से नए फीचर्स के साथ आया है। हीरो जूम को “एक्ससेंस टेक्नोलॉजी” के साथ प्रोग्राम किया गया है। इसकी बदौलत स्कूटर की परफॉर्मेंस, टिकाऊपन, सुरक्षा, विश्वसनीयता और ईंधन की बचत में सुधार आता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुल डिजिटल स्पीडोमीटर के चलते इसमें कॉल (कॉलर आईडी) और एसएमएस अपडेट्स अलर्ट की सुविधा मिलती है। ईंधन के कम होने (आरटीएमआई) और फोन की बैटरी खत्म होने पर यह उपभोक्ताओं को अलर्ट करता है। साइड स्टैंड, इंजन कट ऑफ, बूट लाइट और मोबाइल चार्जर इन फ्रंट ग्लवबॉक्स यूजर की सुरक्षा और आराम के पहलुओं को और बेहतर बनाते हैं। बड़े और चौड़े टायर, डायमंड कट एलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटेड रियर ग्रिप स्कूटर के सबसे अलग और असाधारण चरित्र और खूबसूरती प्रदान करते हैं। यह स्कूटर 3 वैरिएंट्स-शीटड्रम, कास्ट ड्रम और कास्ट डिस्क में आता है। स्कूटर के तीनों वैरिएंट्स में एलएक्स-शीट ड्रम की शुरुआती कीमत 71,199 रुपये रखी गई है। वीएक्स कास्ट ड्रम 74,399 रुपये में उपलब्ध है। जेडएक्स कास्ट ड्रम की कीमत 79,299 रुपये रखी गई है। ये कीमतें एक्स-शोरूम काशीपुर की हैं। हीरो Xoom की लॉन्चिंग के अवसर पर श्रीमती बीना मेहरोत्रा, नवदीप मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, प्रमोद मिश्रा, मनोज मिश्रा, दिनेश नेगी, हाजी जाहिद हुसैन, अमन खरबंदा, गौरांग चौधरी, कुनाल गिरी, शिवेन प्रताप, विनोद शर्मा, मौ. यामीन, मौ. अजीम, मीरा अरोरा आदि समेत समस्त हीरो शोरूम एवं वर्कशॉप स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement