पुलिस ने एक वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

पुलिस ने एक वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

काशीपुर। पुलिस ने एक वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जेएम कोर्ट, काशीपुर से धारा 325, 323, 504, 506 आईपीसी के मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर कन्हैया भटनागर पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी नागनाथ मंदिर के निकट, काशीपुर को पुलिस उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह परिहार व कांस्टेबल प्रेम सिंह ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पारिवारिक विवाद के चलते शांतिभंग की आशंका में पुलिस उपनिरीक्षक कपिल काम्बोज व कांस्टेबल दीपक जोशी ने ग्राम गोपीपुरा निवासी सन्नी पुत्र बाबू सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement