एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि और पूर्व सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित। मानवाधिकार संस्था अपराध, भ्रष्टाचार,नशा, और भय मुक्त भारत के साथ देश ,रास्ट्र प्रेम ,भाईचारे का देगी संदेश।।

“एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि और पूर्व सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित। मानवाधिकार संस्था अपराध, भ्रष्टाचार,नशा, और भय मुक्त भारत के साथ देश ,रास्ट्र प्रेम ,भाईचारे का देगी संदेश।।  रविवार  मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के तत्वाधान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ” एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें आज रविवार को संस्था के पदाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्था समाज में अपराध, भ्रष्टाचार, नशा और भय मुक्त वातावरण पर काम कर रही है ।संस्था कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर अपने आप को गौरवांवित महसूस करेगी ।ऐसे में कार्यक्रम में समाज के हर व्यक्ति को कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए और शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करनी चाहिए। कार्यक्रम में तराई को आवाज करने वाले शहीद भगत सिंह के भाई की पीढ़ी के लोग बाजपुर की जनता फॉर्म में निवास करते हैं वह भी पहुंचकर शोभा बढ़ाएंगे । संस्था के अध्यक्ष निरवैर सिंह एवं सचिव प्रदीप मारकुश सिंह नगर अध्यक्ष राजेश पुंशी, महिला जिला अध्यक्ष संध्या सक्सेना ने इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और सहभागिता के लिए पत्रकारों से भी अपील की। इस मौके पर निर्मलजीत सिंह, उपदेश कुमार अमरजीत सिंह ,अनीता सिंह, रागिनी मिश्रा,हरजीत सिंह,चानन लाल, कुलविंदर, आरिफ़ अली, मो इसराइल अंसारी, जमील अहमद, प्रेम कुमार प्रजापति, मंजूर आलम अंसारी, सुयेब सैफी आदि संस्था सदस्य मैजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement