चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में समस्त प्रवक्ता वर्ग, कर्मचारी वर्ग ,व छात्राओं को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई

*चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में समस्त प्रवक्ता वर्ग, कर्मचारी वर्ग ,व छात्राओं को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई*

 

 

काशीपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त की उपस्थिति में ’’नशा उन्मूलन’’ नोडल अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह द्वारा समस्त प्रवक्ता वर्ग, छात्राओं एवं कर्मचारी वर्ग को तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलायी गई एवं तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों जैसे फेफड़ों का कैंसर, मुँह का कैंसर, लीवर कैंसर, डायबिटीज का खतरा, ब्रेस्ट कैंसर आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में सामाजिक सम्बन्धों से मानव दूर जाता जा रहा है। वह अपने मन की बात को अभिव्यक्त नहीं करता है और अवसाद ग्रस्त रहता है। इस अवसाद व तनाव को दूर करने के लिए वह नशे का सहारा लेता है। अतः हमारा सबका प्रयास होना चाहिए कि हम मिलजुलकर एक-दूसरे के सुख दुख में भागीदारी करें। समाज में स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण तैयार करें।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, एसो. प्रोफे. डाॅ. मन्जु सिंह, डाॅ. रमा अरोरा, असि. प्रो. डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. ज्योति गोयल, प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. पुष्पा धामा, शीतल अरोरा, श्रद्धा शर्मा, मीनाक्षी पन्त, कृति टण्डन के साथ ही समस्त कार्यालय स्टाफ एवं छात्रायें उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement