कार चालक द्वारा तीन लोगों को जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज

*कार चालक द्वारा तीन लोगों को जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज*

 

काशीपुर। तेजी व लापरवाही से कार चलाकर तीन लोगों को जख्मी करने के आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। मौहल्ला काजीबाग निवासी नितिन कुमार गोले पुत्र मदन मोहन गोले ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दो साथियों के साथ पुरानी अनाज मण्डी से होते हुए अपने घर आ रहा था कि रास्ते में तेज रफ्तार से आती स्कार्पियों संख्या-यूके18ई-3824 के चालक ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। साथ ही अन्य कई लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नशे में धुत कार चालक की इस हरकत से काजीबाग निवासी उसके दोस्त ललित व मयूर को काफी चोट आई। हादसे में नितिन का मोबाइल भी टूट गया। पुलिस ने स्कार्पियों के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement