कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा 16 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर आठ हजार रुपये शुल्क वसूला गया

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा 16 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर आठ हजार रुपये शुल्क वसूला गया

काशीपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेशनुसार कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा में गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 16 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर आठ हजार रुपये शुल्क वसूला गया तथा चार बुलेट मोटरसाइकिलों को रेट्रो साइलेंसर के अंतर्गत सीज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष देवरानी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कुलदीप, किशोर फर्त्याल व गजेंद्र गिरी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement