रुद्रपुर में भाई ने बहन की हत्या कर खुद को फांसी पर लटका लिया ,घटना से शहर में मचा हड़कंप

रुद्रपुर में भाई ने बहन की हत्या कर खुद को फांसी पर लटका लिया ,घटना से शहर में मचा हड़कंप

सिंह कॉलोनी मोहल्ले में हुई सनसनीखेज वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी सनसनीखेज वारदात ने मोहल्ले में हड़कंप पहुंचा दिया जहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चंदुवा थाना दरियागंज बरेली निवासी 23 वर्षीय सुनील पुत्र रामचंद्र अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ तीन दिन पहले रुद्रपुर स्थित इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 6 अपने बहनोई रवि के आया था जहां उसके बहनोई ने उसे मोहल्ले में ही एक किराए का कमरा दिला दिया था ,जहां मकान की तीसरी मंजिल पर दोनों भाई-बहन रहने लग गए। बताया जाता है कि सुनील यहां ठेला लगाने लगा। आज प्रातः जब काफी देर तक सुनील और उसकी बहन करिश्मा अपने कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक अमोलक ने इसकी सूचना रवि को दी, दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर उनके कमरे पर पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वह दंग रह गए उन्होंने देखा कि करिश्मा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है और सुनील फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ है। यह देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।बताया जाता है की सुनील पूर्व में दहेज हत्या के मामले में 4 साल की जेल भी काट कर आया है। जब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो प्रथमदृश्या पता चला कि करिश्मा का चुन्नी से गला घोंटा गया है और सुनील ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement