काशीपुर बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की पैरवी नहीं करने का लिया निर्णय

काशीपुर बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की पैरवी नहीं करने का लिया निर्णय

 

 

काशीपुर। सोमवार शाम मौहल्ला पक्काकोट में गुरुद्वारा के निकट जिस छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ, वह काशीपुर बार एसोसिएशन के कैंटीन संचालक की पुत्री है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त हमलावर फरदीन एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस प्रकरण में काशीपुर बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई, जिसमें समस्त अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से उक्त अपराधी की पैरवी न करने का निर्णय लिया। ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके। बैठक में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी, आनन्द स्वरूप रस्तोगी, सनता पैगिया, विष्णु भटनागर, नरेश कुमार, मोहित काम्बोज, अवतार सिंह आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement