मंहत लखनदास जी के सानिध्य में श्री गणेशोत्सव का शुभारंभ

मंहत लखनदास जी के सानिध्य में श्री गणेशोत्सव का शुभारंभ

काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम मंहत लखनदास जी के सानिध्य में श्री गणेशोत्सव का शुभारंभ पंडित अजय भारद्वाज जी, पंडित केवलानंद जोशी, पंडित अजय जोशी द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजन कराया । उसके बाद बरसाने के कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर झांकियों के बीच रासलीला का मंचन कर शमां बांध दिया। यहां श्री गणेशोत्सव व रासलीला के लिए सुंदर सजावट कर भव्य मंच बनाया गया है । शनिवार की प्रथम संध्या पर श्री गणेश जी भव्यता ओर बरसाने के कलाकारों द्वारा रासलीला के मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये । इस दौरान पंडा विकास अग्निहोत्री, खिलेंद्र सिंह चौधरी, गुरविंदर सिंह चण्डोक समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement