एसएसपी के कड़े रुख के बाद वन टीम पर फायरिंग का आरोपी वन तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी के कड़े रुख के बाद वन टीम पर फायरिंग का आरोपी वन तस्कर गिरफ्तार

आरोपी के पास से पुलिस ने 12 बोर की बन्दूक और 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये

 

पुलिस ने त्वरित घटना का किया अनावरण

 

 

रुद्रपुर एसएसपी के कड़े रुख के बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम पर हमला करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक और कारतूस बरामद किये है आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध रह चुका है और कई मुकदमे दर्ज है

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को सांय पीपलपडाव जंगल मे वन विभाग की गस्ती टीम पर कुछ शातिर बदमाशो द्वारा बन्दूको से लैस होकर ताबडतोड फायरिंग कर वन विभाग के रेंजर सहित कुछ अन्य कर्मियो को घायल कर दिया गया था जिस पर वन रेंजर रूप नारायण गौतम पीपलपडाव रेंज तराई वन प्रभाग रूद्रपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था लोक सेवक पर हमले की गंभीर घटना कारित करने वाले अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देश दिए थे और एसपी काशीपुर के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी को टीम का गठन किया गया था जिस पर टीम ने आठ सितम्बर की रात्री को कलकत्ती के पास से मुकदमें के नामजद/वांछित अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह, ग्राम- हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से एक 12 बोर की बंदूक और 04 कारतूस जिन्दा कारतूस बरामद किये है

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया है की उसने 6 साथियो संगत सिह उर्फ संगी ,संदीप सिह , सर्वजीत सिह उर्फ छब्बी समेत 5-6 अन्य लोगो के साथ मिलकर वन विभाग चौकी पीपलपडाव रेन्ज टीम पर फायरिंग की थी

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरमीत सिह उर्फ गेजी थाना गदरपुर में पंजीकृत FIR NO 232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191(3) BNS व 26 वन अधिनियम वांछित अभियुक्त है

पुलिस का कहना है की अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी पेशेवर किस्म का लकडी तस्कर एवं वाहन चोर है इसके द्वारा पूर्व मे भी फायरिंग की घटनाए की गयी है जिस संबन्ध मे पूर्व मे हत्या के प्रयास कारित करने के अपराध जो विभिन्न न्यायालयों मे विचाराधीन है

अभियुक्त गुरमीत सिह उर्फ गेजी गैंगस्टर में भी निरुद्ध रह चुका है

एसएसपी मिश्रा का कहना है की जनपद में सरकार कर्मचारियों को सुरक्षा देंना पुलिस का कर्तव्य है उन्होंने कहा अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement