



एकल अभियान एकल श्री हरि मंदिर रथ योजना के दो दिवसीय केंद्रीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ
रुद्रपुर।रेणुका पब्लिक स्कूल डिब्डिबा रुद्रपुर में मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री विजय भूषण गर्ग जी, वर्ग संयोजक श्री भारत भूषण चुघ जी, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख श्री दीप कुमार जी, विभाग प्रचारक श्री नरेंद्र जी, रथ योजना के प्रभारी डॉ सारोत्ताम शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया । प्रभाग 5 के रथ योजना प्रभारी श्री झम्मन लाल शर्मा जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनन्दन किया, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख मुख्य वक्ता श्रीमान दीप कुमार जी ने कहा एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना, एकल अभियान के एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस् द्वारा संचालित एक अनूठी पहल है। इस योजना के तहत मिनी ट्रकों को चलता-फिरता मंदिर (रथ) का रूप दिया जाता है, जो दूर-दराज के वनवासी और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को संस्कृति, धार्मिक शिक्षा और संस्कार से जोड़ते हैं।रथ योजना की मुख्य बातेंचलता-फिरता मंदिर: जिन गांवों में पक्के मंदिर नहीं होते, वहां यह रथ भगवान की मूर्ति के साथ पहुंचकर स्थानीय लोगों को पूजा-अर्चना का अवसर देता है।धार्मिक और सांस्कृतिक फिल्में: शाम के समय रथ पर लगी स्क्रीन के जरिए रामायण, महाभारत और अन्य प्रेरणादायक कथाएं व फिल्में दिखाई जाती हैं।कुरीतियों पर रोक: इसके माध्यम से सत्संग और शिक्षा देकर गांवों में फैली छुआछूत, अंधविश्वास और बुरी आदतों (व्यसन) को दूर किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान विजय भूषण गर्ग जी ने अभियान के कार्यों की सराहना कर सभी को शुभकामनाएं दी। विभाग प्रचारक श्री नरेंद्र जी ने पंच परिवर्तन के संदर्भ में सभी का मार्गदर्शन किया, अध्यक्षता कर रहे श्री भारत भूषण चुघ ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन प्रभाग 5 की उपाध्यक्ष श्रीमती शैली बंसल जी ने किया ।इस अवसर पर रथ निर्माण प्रभारी श्री प्रवीण प्रजापति जी, पी 4 रथ प्रभारी श्री प्रमोद अग्निहोत्री जी, उत्सव विभाग के केंद्रीय प्रमुख श्री ढाल सिंह जी, केंद्रीय सह प्रमुख विशाल जी, प्रभाग प्रमुख पी 5 ओम प्रकाश जी,पी 4 के प्रमुख सुरेंद्र जी, केंद्रीय प्रशिक्षण टोली सदस्य संस्कार शिक्षा, वर्गाधिकारी गोरेंद्र मधुकर चतुर्वेदी जी, श्री दिनेश कपूर जी, अंजुल त्यागी जी, विकाश शर्मा जी, बलदेव राज छाबड़ा जी, दिनेश कालरा जी, प्रमोद विष्ट जी, नीलकंठ राणा जी, समीर उपाध्याय जी, अरविन्द कन्नौजिया जी, ममता कोरंगा जी आदि उपस्थित रहे।

