ईरान: बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, पैट्रियट रडार निशाने पर

ईरान: बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, पैट्रियट रडार निशाने पर

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने शनिवार रात बहरीन में दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरान के मुताबिक, अल-रिफा और अवाली सखीर एयरबेस पर तैनात अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों के दो रडारों को निशाना बनाया गया।

ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी एमक्यू-1 प्रिडेटर और एमक्यू-9 रीपर ड्रोन ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। इसी के जवाब में यह कार्रवाई की गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके हवाई क्षेत्र में किसी भी तरह की घुसपैठ का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमलों में एक बहरीनी नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी नागरिक की हालत गंभीर बताई गई है। एक औद्योगिक ठिकाने पर भी हमले से आग लग गई। वहीं, बहरीन की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई हमलों को रोकने का दावा किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement