राजस्थान: पांच लाख का दंड नहीं देने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, छह पर FIR

राजस्थान: पांच लाख का दंड नहीं देने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, छह पर FIR

उदयपुर में समाज के पंचों पर एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि समाज की पंचायत ने उन पर पांच लाख रुपये का दंड लगाया था। रकम नहीं देने पर परिवार को समाज से बाहर कर दिया गया और गांव के लोगों पर उनसे संबंध नहीं रखने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित मीठालाल प्रजापत के अनुसार, पारिवारिक संपत्ति विवाद के निपटारे के लिए 4 अक्टूबर को समाज की बैठक बुलाई गई थी। वह काम के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं और उन्हें बैठक की सूचना महज 20 घंटे पहले दी गई थी। उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, लेकिन पंचायत ने उनकी बात नहीं सुनी और एकतरफा फैसला सुना दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पंचायत का फैसला रजिस्टर में दर्ज किया गया और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी कराए गए। इसके बाद परिवार ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने समाज के मुखिया सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement