इजरायल: कैप्टन मच्छर को मेडल ऑफ ऑनर देने की मांग, पीएम मोदी को पत्र

इजरायल: कैप्टन मच्छर को मेडल ऑफ ऑनर देने की मांग, पीएम मोदी को पत्र

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में को-पायलट के हमले के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर के साहस की इजरायल में भी चर्चा हो रही है। इजरायल की पूर्व उप विदेश मंत्री शैरेन हैस्केल ने कैप्टन मच्छर को इजरायल का ‘मेडल ऑफ ऑनर’ देने की मांग की है।

हैस्केल ने कहा कि कैप्टन मच्छर के साहस और दृढ़ता से कई लोगों की जान बची। उन्होंने भारतीय पायलट को इजरायल आने का न्योता देने और राष्ट्रपति व सरकार की ओर से सम्मानित करने की बात कही। उनके मुताबिक, कैप्टन ने अपनी जान जोखिम में डालकर कॉकपिट की स्थिति संभाली।

वहीं, मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने भी कैप्टन मच्छर के सम्मान में बिलबोर्ड लगाया है। इसके अलावा मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कैप्टन मच्छर को अशोक चक्र देने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement