जेसीबी के पूर्व-छात्र मेजर प्रकाश भट्ट अदम्य वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के सत्र 2003 के विज्ञान वर्ग के पूर्व छात्र मेजर प्रकाश भट्ट को उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया। देहरादून में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह राष्ट्रीय राइफल में सैन्य अधिकारी बने 7 जून 2022 को कुपवाड़ा में मेजर प्रकाश ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का वीरता के साथ मुकाबला करते हुए उन्हें मार गिराया उनके साहस एवं वीरता के लिए 26 जनवरी 2023 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया।
मेजर प्रकाश भट्ट ने जेसीज पब्लिक स्कूल को भावनात्मक संदेश के माध्यम से बताया कि वह आज जिस मुकाम पर हैं वह सब विद्यालय के मार्गदर्शन तथा शुभकामनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ को धन्यवाद एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस समाचार से विद्यालय परिवार हर्ष और गर्व की भावना से अभिभूत है। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने मेजर प्रकाश भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि आप समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें आपकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है। आपकी वीरता एवं अदम्य साहस से संपूर्ण भारत देश गौरवान्वित है। देश सेवा के लिए आप का जज्बा एवं आपकी वीरता सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement