जेसीज के हर्षवर्धन बिष्ट और लक्ष्य बिष्ट को राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

जेसीज के हर्षवर्धन बिष्ट और लक्ष्य बिष्ट को राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के बारहवीं कक्षा के हर्षवर्धन बिष्ट और दसवीं कक्षा के लक्ष्य बिष्ट ने युगल स्पर्धा में प्रथम स्थान तथा टीम इवेंट में रनर अप रहकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल में 7 नवंबर से 9 नवंबर 2014 तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में 254 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के हर्षवर्धन बिष्ट और लक्ष्य बिष्ट ने टीम इवेंट में रनर अप तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विजेता प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों प्रतिभा को निखारने में सहायता करती हैं। जिससे उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं। विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा और समस्त शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियो को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement