मेयर ने मॉडल कॉलोनी के लोगों से किया संवाद, दुर्गंध की समस्या के निदान पर की चर्चा

मेयर ने मॉडल कॉलोनी के लोगों से किया संवाद, दुर्गंध की समस्या के निदान पर की चर्चा

रुद्रपुर। नगर निगम के फाजलपुर महरौला में बने ठोस अपशिष्ट संयंत्र से आने वाली दुर्गन्ध से मॉडल कॉलोनी के लोग परेशान हैं। कॉलोनी वासियों की ओर से कई बार शिकायतों के बाद शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा कॉलोनी पहुंचे और लोगों के साथ संवाद कर समस्या जानी।
उन्होंने संयंत्र को चलाने वाले ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया और समस्या के निस्तारण के उपायों पर चर्चा की। लोगों ने कहा कि संयत्र के उठने वाली दुर्गन्ध से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार निगम को शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि जल्दी ही संयंत्र से बदबू आने वाले कारण का पता लगाकर इसका निस्तारण किया जाएगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो इस संयंत्र को शहर से दूर कहीं शिफ्ट करने की कार्यवाही भी की जाएगी। क्षेत्र में किसी भी क्षेत्रवासी को नगर निगम की ओर से कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर को सुंदर और स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक तक सुविधाओं को पहुंचना हमारा कर्तव्य है। वहां पर भाजपा भगत सिंह मंडल के मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, अशोक छाबड़ा, राजेश घीक, सतीश घीक, हरीश बांगा, श्याम भनोट, नवीन पाण्डेय, विष्णु बंसल,सुशील घीक , जय भगवान जैन , एस के नैय्यर, पवन मल्होत्रा, जगदीश कुमार, राजेंद्र गोयल, फूल चंद जी, वीना चड्ढा , बाला खुराना, सुमन जैन , मीनू छाबडा, वीना गोयल सुरेश पंडित जी सरिता घीक कांता ग्रोवर सहित अनेक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement