Spread the love

Home उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जी के शर्मा समेत...

भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जी के शर्मा समेत कार्यकारिणी का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गयी

Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा उत्तरी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जी के शर्मा समेत कार्यकारिणी का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।

स्वागत समारोह मेें भाजयुमो उत्तरी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जी के शर्मा, उपाध्यक्ष बॉबी गुप्ता, चंदन सक्सेना, दउीपक राठौर, महामंत्री आदेश भारद्वाज, सुदीप डे, कोषाध्यक्ष अजीत सक्सेना, मंत्री मयंक अरोरा, मंत्री विशु ढाली, मिथुन पाल आदि का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, गिरीश राठौर आदि सहित तमाम भाजपाईयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और नई कार्यकारिणी को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि उत्तरी मण्डल की युवा टीम में कर्मठ और तेज तर्रार युवाओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। यह जी के शर्मा के नेतृत्व में यह टीम आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने में अहम भूमिका निभायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का अभिन्न अंग है। सममर्पण भाव से काम करने वाला कार्यकर्ता पार्टी के उंचे से उंचे पद को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाता है। पार्टी समान विचार, समान व्यवहार करते हुए निर्णय लेती है। आज भाजपा देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय व सर्वश्रेष्ठ लीडर हैं। ऐसा यू ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं है। यह ऐसी पार्टी है जोकि राष्ट्रवाद को मूलमंत्र मानकर कार्य करती है।

श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आहवान भी किया।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी काशीपुर। उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल...

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस जसपुर। महुआडाबरा स्थित श्री सांई शिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स...

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार बाजपुर।पिपलिया में स्थित एटीई पावर कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री के दर्जनों आक्रोशित श्रमिकों ने श्रम परिवर्तन कार्यालय में...

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “स्पर्धा” का आरम्भ

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव "स्पर्धा" का आरम्भ काशीपुर। रामनगर रोड स्थित राजपूताना कालेज द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय...
Related News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित  काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशीपुर विधान सभा में काशीपुर महानगर, काशीपुर...

Spread the love
error: Content is protected !!