“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत आज कोतवाली से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत आज कोतवाली से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई

 

 

काशीपुर। “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत आज कोतवाली से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ ही क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। कोतवाली से निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: कोतवाली पहुंची, जहां माटी को नमन और वीरों का वंदन करते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। इस दौरान मेयर श्रीमती उषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, सुधा राय, एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी एवं विभिन्न चौकियों के प्रभारी, पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement