सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी दिल्ली के न्यायालयों में विधि व्यवसायिक प्रशिक्षण में कर रहे हैं प्रतिभाग

*“सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विद्यार्थी दिल्ली के न्यायालयों में विधि व्यवसायिक प्रशिक्षण में कर रहे हैं प्रतिभाग“*

 

 

*बाजपुर और रामनगर न्यायालय में पदाधिकारियों से सीखी व्यवसायिक प्रशिक्षण की बारीकियां*

 

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी षष्ठम और बीबीए एलएलबी दसवें सेमेस्टर के छात्रों का 10 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्राचार्य डॉक्टर आर. एन. सिंह ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष कुमार और आर. डी. शर्मा के नेतृत्व में विधि के छात्रों का व्यवसायिक प्रशिक्षण बाजपुर सिविल न्यायालय और रामनगर सिविल न्यायालय में प्रारंभ हो गया है, जबकि आकाश टंडन के नेतृत्व में दिल्ली के भिन्न भिन्न न्यायलयों में प्रशिक्षु छात्र इंटर्नशिप कर रहे हैं। बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा जी और सचिव श्री नीरज जौहरी जी ने प्रशिक्षु छात्रों को विधिक व्यवसाय प्रशिक्षण के महत्व और विधिक व्यवसाय की बारीकियों को बताया। रामनगर बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी श्री जगदीश माशिवाल जी ने प्रशिक्षु छात्रों को विधिक व्यवसाय प्रशिक्षण के महत्व और विधिक व्यवसाय की बारीकियों को बताया।

प्राचार्य डॉक्टर आर. एन.सिंह ने यह भी बताया कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज विधि के छात्रों का प्रत्येक वर्ष इंटर्नशिप कराता है जिससे कि छात्रों को विधिक व्यवसाय का ज्ञान हो। यह संस्था छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर अग्रसर है। वर्तमान समय में कॉलेज में बीबीए एलएलबी और एलएलबी में नामांकन भी हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement