भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूर्ण होने पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शरबत वितरण का आयोजन किया

 

काशीपुर। आज युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से शरबत वितरण कर खुशी इजहार किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल रमनदीप काम्बोज, विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी, एनएसयूसीआई जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अकरम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सारिम सैफी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बार-बार कहा था कि कांग्रेस नफ़रत के ख़िलाफ़ हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक के दिल में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहती है। आज भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए शरबत वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मोहब्बत की दुकान शरबत वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शरबत पीकर मोहब्बत की मीठी सांस ली। इस दौरान मुख्य रूप से चेतन अरोरा, मोहम्मद शकील, जफर मुन्ना, अनीस अंसारी, जगदीप सिंह, सारिम सैफी, अजहर कस्सार, रिजवान चौधरी, गुल्लू माहिगीर, अनस खान, मोहम्मद सुलेमान, आकाश कुमार, आरिफ पार्षद, रवि ढींगरा, तुषार गुप्ता, जीशान मलिक सतीश तिवारी, फईम चौधरी, अमन रंधावा, सतनाम सिंह आदि तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement