-->

काशीपुर को जिला बनाये जाना काशीपुर वासियों के लिए एक दिवा स्वप्न बन कर रह गया:.हरीश कुमार सिंह एडवोकेट

खबरे शेयर करे -

काशीपुर को जिला बनाये जाना काशीपुर वासियों के लिए एक दिवा स्वप्न बन कर रह गया…हरीश कुमार सिंह एडवोकेट

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा है कि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने 21 वर्ष पूर्व अपने प्रथम चुनाव के समय जनता से काशीपुर को जिला बनाये जाने का वायदा करते हुए कहा था कि यदि मुझे विधायक चुना तो 6 माह के अंदर काशीपुर को जिला बनवा दूंगा। 21 साल बीतने के बाद भी काशीपुर की जनता ने इस आशय से उन्हें चार बार व पांचवी बार उनके पुत्र को विधायक चुना कि वह काशीपुर को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से घोषणा करवा देंगे। परन्तु काशीपुर को जिला बनाये जाना काशीपुर वासियों के लिए एक दिवा स्वप्न बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व व वर्तमान विधायक को याद रखना चाहिए कि 21 साल में एक बच्चा भी युवा हो जाता है। परन्तु जनता से किया वायदा आज तक पूरा नहीं करा सके। जबकि प्रदेश में आपकी सरकार है। हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि पूर्व विधायक कब तक काशीपुर वासियों से किए वायदे को पूरा करायेंगे जनता जानना चाहती है।


खबरे शेयर करे -

One thought on “काशीपुर को जिला बनाये जाना काशीपुर वासियों के लिए एक दिवा स्वप्न बन कर रह गया:.हरीश कुमार सिंह एडवोकेट

  1. Thanks , I’ve jus bwen looking forr ijfo abkut thiss subjet for
    a whille annd yoyrs iis thhe best I’ve cme uplon tiol now.

    However, what in regard to tthe conclusion? Are youu certakn inn regards tto thee supply?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *