शौर्य सम्मान समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

शौर्य सम्मान समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

रुद्रपुर। पुलिस विभाग में ड्यूटीरत रहकर विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रविवार को रुद्रा कॉन्टिनेंटल होटल रुद्रपुर में शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नीलेश आनंद भरणे आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले 22 पुलिसकर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी, निरीक्षक भारत सिंह पीआरओ, एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या, कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, एसआई भुवन चंद्र जोशी (एसओजी) , एसआई महेश कांडपाल कोतवाली रुद्रपुर, थाना गदरपुर की एसआई कुसुम रावत, वाचक प्रदीप कोहली, थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, कांस्टेबल रंजीत, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल ललिता भट्ट, पीआरओ सेल के शैलेंद्र बिष्ट कांस्टेबल नीरज शुक्ला, कास्टेबल डॉली जोशी, कांस्टेबल दीपा कुंवर, कांस्टेबल सुनीता रावत, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी भगवान गिरी, कोतवाली बाजपुर के एसआई ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक चंद्रशेखर घोड़के, एसपी नगर मनोज कत्याल, सीओ सिटी, सीओ पंतनगर सीएफओ, एआरओ उधम सिंह नगर व जनपद के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement