गायत्री चेतना केंद्र रामपुरम् में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया

गायत्री चेतना केंद्र रामपुरम् में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

 

काशीपुर। गायत्री चेतना केंद्र रामपुरम् में गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री मन्त्र का जाप कर यज्ञ में आहुति दी। अनुयायियों ने भजन कीर्तन कर गायत्री मंत्र का पाठ किया। गुरूभक्त डीके शर्मा ने कहा कि सभी को गुरू पूजा औऱ गायत्री मन्त्र को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। आज के भौतिकवादी युग में कुछ समय अध्यात्म के निकालना अति आवश्यक है। हवन-पूजन के उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम सिंह, डीके शर्मा, आरएल शर्मा, हरीश खाती, केपी शर्मा, वेदप्रकाश कश्यप, नीरजा चौधरी, साधना छाबड़ा, विनोद चौहान, पीके दुबे, अरुण शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement