पुलिस ने चेक बाउंस के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया 

पुलिस ने चेक बाउंस के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया

 

 

काशीपुर। चेक बाउंसके आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम तथा वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कुण्डा पुलिस द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के मुकदमे में वांछित मौ. शादाब पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सरबरखेड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दिनेश सिंह फर्त्याल थानाध्यक्ष कुण्डा, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. त्रिलोक सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement