केशोवाला डॉ अहमद हसन की हत्या से पर्दाफाश उसकी पत्नी रुबीना अल्वी उसका प्रेमी दानिश अली दोनों को भेजा जेल

केशोवाला डॉ अहमद हसन की हत्या से पर्दाफाश उसकी पत्नी रुबीना अल्वी उसका प्रेमी दानिश अली दोनों को भेजा जेल

 

बाजपुर पत्नि ने अपने प्रेमी दानिश अली के साथ पति को नशे की गोलियां खिला कर पहले बेहोश किया फिर प्रेमी को बुला कर बेसुध पड़े पति के मूंह पर बारी बारी से तब तक तकिया लगा कर दबाते रहे जब तक बेचारा पति मर नही गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि बाजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से जहां परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफनाना चाह रहे थे, ऐसे में पुलिस के हस्तक्षेप से पीएम हुआ और मृत्यु कारणों का पता चल गया। उधर पुलिस ने सटीक कार्यवाही करते हुए हत्यारिन पत्नि के प्रेमी को उस समय दबोच लिया जब वह विदेश भागने की फिराक में था।पुलिस ने अवैध सम्बंधों को लेकर हुए इस जघन्य हत्याकाण्ड के लिये अभियुक्त रुबीना अली तथा उस के प्रेमी दानिश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उन लोगों को भी सलाखों के पीछे भेजने की बात कही है जिन्होंने जिन्होंने आखीर तक पीड़ित परिवार को पुलिस तक नही पहुंचने देने के लिये रुकावटें डाली।

बाजपुर कोतवाली पुलिस के इस बेतहरीन गुडवर्क पर एसएसपी ने 1500 रुपयों के इनाम की घोषणा की है।इधर एसएसपी ने सामाजिक नैतिकताओं की गिरावट से लगातार हो रहे जुर्म पर चिंता प्रकट करते हुए सभ्य समाज को जागरुक बनने की नसीहत व चेतावनी भी दी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह सीओ बीएस भंडारी बाजपुर, कोतवाल बाजपुर तथा समूची बाजपुर पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement