इस मामले में पुलिस ने फरार युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसएसपी के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी काशीपुर के निर्देशन एवं सीओ काशीपुर के पर्यवेक्षण में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धी मुकदमों में वांछित अभियुक्तोें की गिरफ्तारी हेतु आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा, कां. जितेन्द्र सिंह, गिरीश कांडपाल, ललित चौधरी, उमेश तोमक्याल व सुरेन्द्र काम्बोज ने धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र घासीराम निवासी ग्राम ज्योतिमा मुकरपुरी थाना स्यौहारा जिला बिजनौर यूपी और विशाल कुमार पुत्र खड़क सिंह निवासी दीक्षानगर धीमरखेड़ा थाना आईटीआई को काशीपुर-अलीगंज रोड से ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर विशाल पर धारा 379/411 आईपीसी के काशीपुर थाने में सात, कुण्डा व गदरपुर थाने में एक-एक तथा ठाकुरद्वारा में तीन मुकदमे जबकि काशीपुर कोतवाली में धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट का केस दर्ज है। वहीं नीरज पर थाना काशीपुर में धारा 379/411 आईपीसी एवं धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement