झारखंड: सरकारी स्कूलों के विकास के लिए बनेगी तीन साल की योजना, 2027-28 से होगी शुरुआत

झारखंड: सरकारी स्कूलों के विकास के लिए बनेगी तीन साल की योजना, 2027-28 से होगी शुरुआत

झारखंड के सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन वर्षीय विकास योजना तैयार की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू होने वाली इस योजना के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) स्कूलों में सुविधाओं के विकास, रखरखाव और मरम्मत से जुड़े कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक शशि रंजन ने 25 सितंबर 2026 को इस संबंध में जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश के मुताबिक, विद्यालय विकास योजना को ग्राम पंचायत विकास योजना में भी शामिल कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है, ताकि स्कूलों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को पंचायत की योजनाओं में जगह मिल सके।

योजना तैयार करने और उसका समेकन करने के लिए चार स्तरों पर समयसीमा तय की गई है। विद्यालय स्तर पर 1 से 10 अक्टूबर, संकुल स्तर पर 11 से 17 अक्टूबर, प्रखंड स्तर पर 21 से 26 अक्टूबर और जिला स्तर पर 27 से 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रविष्टियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement